2026 MG Hector Facelift Launch in India: कीमत ₹11.99 लाख से शुरू, जानें नए जबरदस्त फीचर्स

2026 MG Hector Facelift लॉन्च — अब शुरुआत कीमत ₹11.99 लाख से!

MG मोटर इंडिया ने 2026 Hector facelift वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस नई अपडेटेड SUV की कीमत सबसे कम ₹11.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो इसके पुराने मॉडल की तुलना में भी थोड़ी सस्ती है Hector Plus का 7-सीटर वर्जन भी अपडेट के साथ पेश किया गया है, जिसकी कीमत ₹17.29 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Hector Facelift डिज़ाइन और इंटीरियर

नया Hector facelift बाहरी डिज़ाइन में कुछ बदलाव के साथ आता है। इसमें आपको मिलेगा नया ग्रिल डिज़ाइन, अपडेटेड बम्पर और एलाय व्हील डिज़ाइन जो लम्बी दुरी का एहसास नहीं होने देता, और कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार Hector facelift नई डार्क ब्लू रंग विकल्प में भी मिल सकता है. ये बदलाव SUV को और अधिक प्रीमियम और आकर्षक लुक देते हैं।

बात अगर इंटीरियर की करे तो अंदर की तरफ भी SUV को काफी बेहतर बनाया गया है एक बड़ा और अपडेटेड इन्फोटेनमेंट सिस्टम और तो कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 10GB RAM तक की क्षमता वाला सिस्टम है Hector facelift में. Gesture Control जैसे स्मार्ट फीचर्स Hector facelift को और भी मजबूत बनाती है

Also Read : –2026 MG Hector Facelift Preview: A New Era for India’s Popular SUV

Hector Facelift इंजन और पावरट्रेन

नई Facelift Hector में इंजन विकल्प वही रखे गए हैं जो पुराने मॉडल में थे अभी तक इसमें बदलाव की कोई पक्की खबर सामने नहीं आयी है इसमें आपको पेट्रोल में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और डीज़ल में 2.0-लीटर टर्बो डीज़ल मिलता है। ये इंजन पहले की तरह ही दमदार पावर और ड्राइविंग अनुभव देते हैं.

Also Read : - Renault Duster 2026 India Launch: Price, Features & Full Details

प्रतिद्वंद्वी कारों के बीच मुकाबला

2026 Hector अब Tata Harrier, Hyundai Alcazar, Mahindra XUV 7XO, Tata Safari जैसे प्रमुख SUVs से मुकाबला करेगी। ये सेगमेंट बहुत ही प्रतिस्पर्धी है, लेकिन Hector की कीमत और फीचर्स इसे एक मजबूत ऑप्शन बनाते हैं।

Conclusion

नया 2026 MG Hector Facelift भारतीय SUV मार्केट में एक आकर्षक अपग्रेडेड विकल्प के रूप में आया है। इसकी शुरुआत कीमत ₹11.99 लाख है और इसमें आधुनिक डिज़ाइन, बेहतर फीचर्स और पावरफुल इंजन दिए गए हैं। अगर आप एक फीचर-फुल मिड-साइज SUV ढूँढ रहे हैं, तो ये आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

डिस्क्लेमर

इस ब्लॉग में दी गई जानकारी विभिन्न समाचार और ऑटो पोर्टल्स के आधार पर तैयार की गई है। कीमतें और फीचर्स समय-समय पर बदल सकते हैं, इसलिए खरीदने से पहले ऑफिशियल डीलरशिप या कंपनी वेबसाइट पर अपडेटेड जानकारी ज़रूर देख लें।