Honda CB125R 2026 Updated with Four New Bold Colours — क्या ये इंडिया में लॉन्च होगी? पूरी जानकारी हिंदी में

Honda CB125R 2026 Launched with Four New Bold Colours

Honda की स्टाइलिस्ट Bike CB125R युवाओ में काफी पसंदीदा है और अब Honda ने इसे Updates के साथ एक बार फिर मार्किट उतारा है. Honda ने अपनी इस Neo Sports Cafe Bike को 4 अलग अलग कलर्स के साथ Honda CB125R 2026 Update करके मार्केट में लाया है और बाकि स्पेशफिकेशन्स में और इंजन के कुछ भी बदलाव नहीं किआ है. लेकिन इसके जो नए कलर्स है वो पहलेसे ज्यादा दिलचस्प है तो युवाओ में अभी भी CB125R Bike का craze मौजूद है.

Honda CB125R 2026 New Bold Colours :

Honda CB125R 2026 को चार नए कलर दिए गए हैं, जो बाइक को और भी प्रीमियम और मॉडर्न लुक देते हैं। ये चारों शेड इंटरनेशनल मार्केट में पहले से ही पसंदीदा हैं:

Matt Rock Grey – एक सॉलिड और डार्क टोन जो Bike को स्ट्रॉन्ग स्ट्रीटफाइटर लुक देता है।

Matt Lucent Silver Metallic – क्लीन, शाइनी और मॉडर्न फील वाला कलर।

Zefiro Blue Metallic – स्पोर्टी लुक पसंद करने वालों के लिए एक परफेक्ट ब्लू शेड।

Matt Pearl Diaspro Red – सबसे एट्रैक्टिव और प्रीमियम रेड टोन जो Bike को अलग पहचान देता है।

इन नए कलर की वजह से CB125R पहले से ज्यादा स्टाइलिश और फ्यूचरिस्टिक नजर आती है, खासकर अगर आप एक मॉडर्न व स्टाइल-केंद्रित 125cc Bike पसंद करते हैं।

Honda CB125R 2026

Honda CB125R 2026

Honda CB125R 2026

CB125R 2026 Same Specification : वही दमदार फील

वैसे तो 2026 मॉडल में मैकेनिकल अपडेट नहीं मिला है, लेकिन CB125R पहले ही अपनी क्लास में एक पावरफुल और प्रीमियम Bike है, इसमें मिलता है 124.9cc DOHC, लिक्विड-कूल्ड इंजन, करीब 15 HP की पावर, 11.5–12 Nm का टॉर्क, 6-speed gearbox, 41mm Showa SFF-BP USD forks और 296mm फ्रंट डिस्क + IMU-based ABS.

ये जो स्पेसिफिकेशन है ये किसी भी 125cc Bike से काफी ज्यादा प्रीमियम हैं और यही कारण है कि CB125R को “Mini Big-Bike” फील कहा जाता है। वजन इसका लगभग 130kg है और शार्प डिज़ाइन इसे शहर के अंदर राइड करने के लिए एक बेहतरीन चॉइस बनाते हैं।

क्या Honda CB125R इंडिया में लॉन्च होगी?

अब तक का सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या ये Bike भारत आएगी? कहा जाता है की यह Bike सिर्फ इंटरनेशनल मार्केट (UK/Europe) के लिए है, अमेरिका और इंडिया में लॉन्च की संभावना बेहद कम है, क्यों की इंडिया में इसकी कीमत बहुत ज्यादा हो जाएगी, जिससे Honda इसे यहां लाने में रुचि नहीं दिखा रही है। भारत में 125cc सेगमेंट ज्यादातर कम कीमत पर आधारित होता है जैसे Shine 125, SP125.

CB125R जैसे प्रीमियम Bike को 1.5–2 लाख के आसपास लाना मुश्किल होगा बस यही कारन है की Honda इसे अभी India में लॉन्च नहीं करेगी.

Conclusion

CB125R 2026 को चार नए कलर के साथ और भी सुंदर बना दिया गया है। डिज़ाइन, फीचर्स और राइडिंग फील इसे 125cc सेगमेंट में एक प्रीमियम ऑप्शन बनाते हैं। हालांकि स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं है, लेकिन नई कलर पैलेट Bike को ताज़ा और मॉडर्न लुक देती है.

दुर्भाग्य से, यह शानदार Bike भारत में जल्द दिखाई दे, इसकी संभावना बेहद कम है। लेकिन अगर आपको स्टाइल और प्रीमियम फील वाली हल्की स्ट्रीट Bike पसंद है, तो CB125R आज भी अपनी श्रेणी में एक शानदार उदाहरण है.

Disclaimer

इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, इंटरनेशनल वेबसाइट्स और आधिकारिक डेटा पर आधारित है। स्पेसिफिकेशन या प्राइस में बदलाव कंपनी की पॉलिसी के अनुसार हो सकता है.

Also Read: –

Keeway RR 300 Review 2025 – भारत की नई Stylish Sports Bike | Full Details in Hindi
Best Apache RTX 300 2025: TVS की पहली एडवेंचर बाइक का पूरा विवरण
New TVS Orbiter Electric Scooter 2025: लंबी रेंज और किफायती कीमत के साथ नया EV हीरो
Matter AERA: Geared EV Bike with 125km Range & Raw Thrill