Tesla Model Y LWB Launch India 2026: ₹61.99 लाख में 6-सीटर लग्ज़री EV, 681km रेंज के साथ धमाकेदार एंट्री

61.99 लाख में लक्ज़री ६ सीटर कार वो भी 681 km की रेंज में  Tesla Model Y LWB Launch 2026

भारत में इलेक्ट्रिक कार का सेगमेंट पहले से ही बूम कर रहा है और ऐसे में Tesla Model Y LWB Launch कर के सबके दिलो की धड़कन बढ़ा चुकी है, Tesla जैसी इन्टेरशनल ब्रांड ने भारत में कीमत सिर्फ ₹61.99 लाख (ex-showroom) रख कर सबका ध्यान अपनी और खींच लिया है, Tesla Model Y LWB की खास बात यह है कि यह एक 6-सीटर SUV (2+2+2 layout) है, जिसमें लंबा व्हीलबेस, लगभग 681km की रेंज, डुअल मोटर AWD सिस्टम, बड़ा touchscreen और advanced autopilot जैसे फीचर्स दिए गए हैं, ये कार खास तौर पर उनके लिए है जो luxury , technology और family comfort चाहते है.

क्या नया है Tesla Model Y LWB में?

Tesla Model Y LWB में सबसे बड़ा बदलाव है इसका long wheelbase, जिससे केबिन स्पेस काफी बढ़ गया है और इसमें तीन rows की seating दी गयी है,जहां दूसरी row में captain seats मिलती हैं, जिससे comfort और premium feel दोनों बढ़ते हैं.

यह SUV खास तौर पर Indian families को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है, जहां space और seating flexibility काफी मायने रखती है। तीसरी row भी usable है, जो इसे एक practical family EV बनाती है।

Performance और Range कितनी दमदार?

Tesla की कारो की पहचान हमेशा उसकी एडवांस technology , performance और range से ही रही है और Model Y LWB भी इसमें कदापी पीछे नहीं है, इस कार में dual motor AWD setup दिया गया है, जो बेहतर traction और तेज acceleration देता है।

यह SUV 0-100 km/h की स्पीड सिर्फ 5 सेकंड में पकड़ सकती है जो इसे अपनी केटेगरी में बहोत तेज बताया जाता है और इसकी 681km रेंज इसे लॉन्ग ड्राइव्स के लिए भी advanced बनाती है.

Features और Technology

Tesla Model Y LWB में आपको मिलता है futuristic technology का पूरा package साथ ही इसमें बड़ा central touchscreen infotainment system दिया गया है, जिससे लगभग पूरी कार control होती है।

इसके अलावा इसमें Autopilot driver assistance, OTA (over-the-air) software updates, minimalistic dashboard design और premium materials का इस्तेमाल किया गया है, और Tesla का ecosystem इसे बाकी EVs से अलग बनाता है, जहां software experience भी उतना ही important है जितना के hardware

Battery और Charging

इस SUV में fast charging support दिया गया है, जिससे इसे कम समय में charge किया जा सकता है। हालांकि भारत में Tesla का charging network अभी limited है, लेकिन future में इसके expand होने की उम्मीद है।

लंबी रेंज और fast charging capability इसे daily use और highway driving दोनों के लिए suitable बनाती है।

कीमत और India Strategy

Tesla Model Y LWB की कीमत ₹61.99 लाख रखी गई है, जो import duty की वजह से ज्यादा है। फिलहाल Tesla भारत में अपने vehicles को import करके बेच रही है, जिससे कीमत पर सीधा असर पड़ता है।

फिर भी यह launch यह दिखाता है कि Tesla धीरे-धीरे India में अपनी presence मजबूत करना चाहती है, खासकर luxury EV segment में।

Comparison (Quick Look)

Feature Tesla Model Y LWB BMW iX1 LWB BYD Seal
Seating 6 Seater 5 Seater 5 Seater
Range ~681 km ~440 km ~570 km
Price ₹61.99L ₹66L+ ₹53L+
Drive AWD FWD RWD/AWD

FAQs

Q1. Tesla Model Y LWB India में कितनी कीमत पर लॉन्च हुई है?
यह SUV ₹61.99 लाख (ex-showroom) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई है।

Q2. इसमें कितनी seating capacity मिलती है?
इसमें 6-seater (2+2+2 layout) मिलता है।

Q3. इसकी रेंज कितनी है?
करीब 681km (WLTP) तक की रेंज मिलती है।

Q4. क्या यह India में locally बनी है?
नहीं, फिलहाल यह imported model है।

Conclusion

Tesla Model Y LWB भारत में एक premium electric family SUV के रूप में आई है, जो space, performance और technology का बेहतरीन mix देती है। हालांकि इसकी कीमत अभी भी काफी ज्यादा है, लेकिन जो लोग future-ready EV और luxury experience चाहते हैं, उनके लिए यह एक strong option बन सकती है।

Tesla का यह कदम India में EV market को और competitive बना सकता है, जिससे आने वाले समय में और भी नए options देखने को मिल सकते हैं।

Also Read: – VinFast VF MPV 7 के बारे ये आप ये नहीं जानते

Disclaimer: यह लेख उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।
कार खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या डीलर से पूरी जानकारी जरूर लें।

Also Read:- इसका भारत में पहले से ही तलहका है 

New MARUTI SUZUKI BALENO 2025 : Features, Mileage और Price का पूरा अपडेट

KTM 390 Adventure S: Know Price, Features, Mileage