SBI PO 2025 Notification:
हेलो दोस्तों, आपको बता दू की हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी शाखाओ में होने वाली भर्तियां को लेकर एक न्यूज़ दी है. जिसमे SBI ने होने वाली परीक्षा और सीटों के बारे बताया है. अगर आपका सपना है भारत के सबसे प्रतिष्ठित बैंकों में से एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अधिकारी बनने का, तो SBI PO 2025 भर्ती आपके लिए एक बड़ा अवसर लेकर आई है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे—क्या है SBI PO परीक्षा, पात्रता, चयन प्रक्रिया, सिलेबस, और तैयारी के टिप्स, आइये जानते है इस ब्लॉग में पूरी जानकारी के साथ
SBI PO 2025 क्या होता है?
SBI PO का मतलब होता है Probationary Officer (परिक्षण अधिकारी) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ये उच्च एक अधिकारी स्तर की पोस्ट होती है। यह एक प्रतिष्ठित पद है जिसमें बैंक के विभिन्न विभागों में काम करने का मौका मिलता है। इस पद पर चयनित उम्मीदवार को पहले दो साल का ट्रेनिंग पीरियड दिया जाता है जिसे प्रोबेशन कहते हैं। और ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ही पोस्ट पर जोइनिंग दी जाती है.
SBI PO 2025 नोटिफिकेशन की मुख्य बातें
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती बोर्ड | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) |
पद का नाम | प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) |
कुल पद | 541 |
आवेदन की तिथि | जल्द घोषित होगा |
परीक्षा का तरीका | ऑनलाइन (Prelims + Mains) और Interview |
आधिकारिक वेबसाइट | sbi.co.in |
SBI PO 2025 परीक्षा की योग्यता और पात्रता
शैक्षणिक पात्रता की बात करे तो उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना जरुरी होता है और उम्मीदवार की आयु सिमा कमसे काम २१ वर्ष है और अधिकतम उम्र ३० है इसमें आरक्षण के अनुसार छूट भी लागू है SBI PO की परीक्षा देने के लिए उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। अगर ये सब पात्रता उम्मीदवार है तभी ये परीक्षा दे सकता है.
SBI PO 2025 परीक्षा पैटर्न
1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
विषय | प्रश्न | अंक | समय |
---|---|---|---|
अंग्रेजी भाषा | 30 | 30 | 20 मिनट |
संख्यात्मक अभियोग्यता | 35 | 35 | 20 मिनट |
रीजनिंग एबिलिटी | 35 | 35 | 20 मिनट |
कुल | 100 | 100 | 60 मिनट |
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
विषय | प्रश्न | अंक | समय |
---|---|---|---|
रीजनिंग व कंप्यूटर | 40 | 50 | 50 मिनट |
डाटा एनालिसिस व इंटरप्रिटेशन | 30 | 50 | 45 मिनट |
जनरल अवेयरनेस (बैंकिंग) | 50 | 60 | 45 मिनट |
अंग्रेजी भाषा | 35 | 40 | 40 मिनट |
Descriptive Test (Essay + Letter) | 2 | 50 | 30 मिनट |
1. SBI PO 2025 चयन प्रक्रिया (Prelims Exam) – Screening चरण
SBI PO सिलेक्शन की पहली सीढ़ी होती है प्रारंभिक परीक्षा मतलब की Prelims Exam, जिसे Screening Test भी कहा जाता है। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग नेचर की होती है और इसका उपयोग मुख्य परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों की छंटनी के लिए किया जाता है।
SBI PO परीक्षा में तीन सेक्शन होते हैं – अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक अभियोग्यता और रीजनिंग एबिलिटी। परीक्षा 100 अंकों की होती है, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। हर सेक्शन के लिए 20 मिनट का समय दिया जाता है और इसमें निगेटिव मार्किंग भी लागू होती है (हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटते हैं)। इसके अंक फाइनल मेरिट में शामिल नहीं किये जाते।
2. मुख्य परीक्षा (Mains) और वर्णनात्मक परीक्षा (Descriptive Test)
Prelims क्वालिफाई करने के बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। मुख्य परीक्षा दो भागों में होती है—Objective और Descriptive। Objective सेक्शन में चार विषय शामिल होते हैं: रीजनिंग व कंप्यूटर योग्यता, डेटा एनालिसिस, सामान्य/आर्थिक जागरूकता, और अंग्रेजी भाषा। यह 200 अंकों की होती है और प्रत्येक विषय का निश्चित समय होता है। इसके बाद Descriptive Test होता है, जिसमें निबंध और पत्र लेखन पूछे जाते हैं और यह 50 अंकों का होता है। इस परीक्षा में प्राप्त अंक मेरिट में जोड़े जाते हैं, इसलिए यह चरण बहुत अहम होता है।
3. ग्रुप डिस्कशन (GD), इंटरव्यू और फाइनल मेरिट
मुख्य परीक्षा में चुने गए उम्मीदवारों को अंतिम चरण यानी GD (ग्रुप डिस्कशन) और PI (पर्सनल इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाता है। GD में उम्मीदवारों की विचार प्रस्तुत करने की क्षमता, टीम वर्क और कम्युनिकेशन स्किल देखी जाती है, जबकि इंटरव्यू में बैंकिंग ज्ञान, आत्मविश्वास, व्यवहार और करेंट अफेयर्स की समझ आंकी जाती है।
GD और इंटरव्यू मिलाकर कुल 50 अंक होते हैं। फाइनल मेरिट लिस्ट Mains (200 अंक), Descriptive (50 अंक) और GD/PI (50 अंक) को जोड़कर बनाई जाती है। इसके बाद सभी अंकों को एक स्केल पर 100 में कन्वर्ट किया जाता है और उसी आधार पर अंतिम चयन होता है।
SBI PO 2025 का विस्तृत सिलेबस
SBI PO 2025 का सिलेबस चार प्रमुख भागों में बंटा है: पहला रीजनिंग, दूसरा गणित, तीसरा अंग्रेजी और चौथा सामान्य ज्ञान।
- रीजनिंग में पजल, इनपुट-आउटपुट, सिलेगिज्म, कोडिंग-डिकोडिंग, ब्लड रिलेशन और डाइरेक्शन जैसे टॉपिक आते हैं, उम्मीदवार को अपनी कौशल के सभी के देने होते है ।
- संख्यात्मक अभियोग्यता में प्रतिशत, अनुपात, ब्याज, समय-कार्य, डेटा इंटरप्रिटेशन और संख्या श्रृंखला शामिल हैं।
- अंग्रेजी भाषा सेक्शन में रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, क्लोज टेस्ट, एरर स्पॉटिंग, सेंटेंस अरेंजमेंट और शब्दावली से प्रश्न पूछे जाते हैं।
- सामान्य ज्ञान में बैंकिंग जागरूकता, मौद्रिक नीतियाँ, करेंट अफेयर्स, बजट, स्टैटिक GK और अंतरराष्ट्रीय घटनाएं शामिल होती हैं। इन सभी विषयों की अच्छी तैयारी से ही परीक्षा में सफलता संभव है और उम्मीदवार पास हो सकता है
ज़रूरी तिथियाँ (संभावित)
-
नोटिफिकेशन जारी – जुलाई 2025
-
आवेदन की अंतिम तिथि – अगस्त 2025
-
Prelims परीक्षा – सितंबर 2025
-
Mains परीक्षा – अक्टूबर 2025
-
Final Result – जनवरी 2026
(तिथियाँ बदल सकती हैं, कृपया आधिकारिक साइट पर अपडेट देखें)
SBI PO 2025 परीक्षाकी तैयारी के लिए कुछ जरुरी टिप्स
SBI PO तैयारी की शुरुआत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझने से होती है. हर उम्मीदवार को यह पता होना चाहिए कि हर चरण—Prelims, Mains और Interview — में क्या-क्या पूछा जाता है और किस प्रकार के प्रश्नों की अधिकता होती है। अगर हर चीज़ सही तरीके से हो तो परीक्षा पास करना आसान होता है.
इसके बाद नियमित रूप से मॉक टेस्ट देना और हर दिन रिवीजन करना बेहद आवश्यक होता है। मॉक टेस्ट से न सिर्फ आपकी तैयारी का स्तर पता चलता है, बल्कि इससे आप अपनी कमजोरियों की पहचान भी कर सकते हैं और उन्हें समय रहते सुधार सकते हैं। गलतियाँ सुधारी जा सकती हैं.
विशेषकर गणित और रीजनिंग जैसे विषयों में निरंतर अभ्यास बहुत ज़रूरी है।
दूसरे चरण में आपको करंट अफेयर्स और बैंकिंग जागरूकता पर खास ध्यान देना चाहिए क्योंकि ये Mains और इंटरव्यू दोनों में मदद करते हैं। इसके लिए आपको डेली न्यूज़पेपर, मासिक मैगज़ीन या करेंट अफेयर्स ऐप से अपडेट रहना जरूरी है। इसके साथ ही Descriptive Writing जैसे निबंध और पत्र लेखन का भी नियमित अभ्यास करें ताकि मुख्य परीक्षा के Descriptive सेक्शन में बेहतर प्रदर्शन हो सके।
सबसे अहम है टाइम मैनेजमेंट—हर सेक्शन को समय पर पूरा करना, नेगेटिव मार्किंग से बचना और परीक्षा के तनाव को नियंत्रण में रखना, ये सभी सफलता की कुंजी हैं।
अब तैयारी में देर न करें!
SBI PO 2025 आपके बैंकिंग करियर की शुरुआत हो सकती है। सही जानकारी और रणनीति के साथ आज से ही पढ़ाई शुरू करें – पूरी मदद के लिए Jankari Manthan आपके साथ है।
Also Read: –
12वीं के बाद बेस्ट करियर विकल्प 2025 में – पूरी जानकारी पढ़ें
नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम कमलेश मेश्राम है और यह मेरी पहली ब्लॉग साइट है, जिसकी शुरुआत मैंने जनवरी 2025 से की है। टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसी तेज़ी से बदलती दुनियाओं में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा यही प्रयास करता हूँ कि इन क्षेत्रों से जुड़ी नई और उपयोगी जानकारी आपको सबसे पहले और सरल भाषा में पहुंचा सकूं।
आप सभी का सहयोग और विश्वास मेरे लिए बेहद खास है। साथ बने रहने के लिए दिल से धन्यवाद!
Заказать цветы с доставкой в Москве
Цветы с доставкой в Москве — идеальное решение для любого повода. Существует множество сервисов, предлагающих такую услугу, что делает выбор очень широким.
Важно заранее решить, какой букет вы хотите заказать. Можно выбрать как традиционный букет, так и что-то необычное.
Не забывайте проверять сроки доставки и дополнительные опции, которые могут предложить сервисы. Некоторые компании предлагают сопровождение букета открытками или небольшими подарками.
Обращайтесь в надежные компании с хорошей репутацией и положительными отзывами. Это гарантирует, что вы получите качественные цветы и обслуживание на высшем уровне.